आंवला: आंवला के दो गांवों में पार्टी की फ्लैक्सी को फाड़कर जलाया, SDM को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
आंवला विधानसभा क्षेत्र के कमठेना और चम्पतपुर गांवों में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की फ्लैक्सी फाड़ने और जलाने का मामला सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे SDM आंवला को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।