टीकमगढ़: टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई का किया निरीक्षण, प्रशव कक्ष का किया गया उद्घाटन।
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के सभी कक्षों का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। इस दौरान कलेक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से प्रदान करने हेतु निर्देशदिए गए। टीकमगढ़ कलेक्टर की उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में प्रशव कक्ष का उद्घाटन किया गया।इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में पदस्थ डॉक्टर अर्चना जैन तथा स्टाफ द्वारा फीता काटकर प्रशव कक्ष का शुभारंभ किया गया।।