टीकमगढ़: वर्माताल गाव में दो लोगो के साथ चार लोगो ने की मारपीट,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
वर्माताल गाव में दो लोगो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया ।बताया गया कि एक व्यक्ति के साथ 4 चार लोगो ने शराब के नशे में पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौच की और फिर उसके साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी।बचाने के प्रयास में व्यक्ति की परिजन महिला के साथ भी मारपीट की गयी।दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।