टीकमगढ़: राष्ट्रीय वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल सहायक प्रबंधक ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन का स्वास्थ्य परीक्षण,जांच,उपचार,असंचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की गई। इन अवसर पर वृद्ध जन स्वास्थ्य के संबंध में जन जागरूकता गतिविधियों और स्वास्थ्य संवाद सभी पात्र वृद्धजनों के आयुष्मान और हेल्थ आईडी बनाकर वितरण किए गए। इस दौरान काफी संख्या में वृद्ध जन और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।