नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए बिजली विभाग से लगाई गुहार
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। डोमनपुर गांव के 24 वर्षीय पंकज कुमार थैंक्स पॉवर्स प्राइवेट लिमिटेड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार 2 बजे परिजन पंकज को लेकर महाराजपुर फीडर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से इलाज की मदद की गुहार लगाई। कंपनी सुपरवाइजर बताया कि,कंपनी मदद करेगी।