नरवल: कर्वी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में मारी टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के कर्वी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी।दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।डंपर और ड्राइवर दोनों को थाने लाया गया है।घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।