नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान कक्षा 9 की छात्रा ने फांसी लगाई, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान होकर कक्षा 9 की छात्रा ने रविवार को फांसी लगा ली थी छोटे भाई-बहन ने पड़ोसियों को सूचना देकर छात्रा को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया,लेकिन बुधवार 2बजे उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि,तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।