नरवल: रूमा में नेशनल हाईवे पर टैंकर ने बोलेरो को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमा में नेशनल हाईवे पर टैंकर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। बोलेरो में सवार दो लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।