नरवल: महाराजपुर क्षेत्र के नरायनपुर गांव में एक किसान की झोपड़ी में लगी आग
महाराजपुर क्षेत्र के नरायनपुर गांव में एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई।शुक्रवार दोपहर 3 बजे जब भोला खेत में काम कर रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्यूबवेल से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग से झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।