तुमरा में मकान निर्माण को लेकर विवाद, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
कोंच/जालौन। ग्राम तुमरा निवासी उषा पत्नी अवधविहारी ने पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी पक्ष पर मकान निर्माण में बाधा डालने, गाली-गलौज, धमकी और ₹50 हजार की कथित अवैध मांग करने के आरोप लगाए हैं।
महिला का कहना है कि उसके मकान का पट्टा है, इसके बावजूद पड़ोसी दीवार निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
शिकायत में सरकारी भूमि और तालाब की जमीन पर कथित कब्जे तथा उसकी जगह में खंभे गाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
15 अगस्त को बच्चों से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है।
महिला ने स्थानीय थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
#कोंच #जालौन #तुमरा #मकान_निर्माण_विवाद #महिला_शिकायत #एसपी_जालौन #पुलिस_शिकायत #भूमि_विवाद #कानून_व्यवस्था #जालौन_न्यूज #कोंच_न्यूज #BreakingNews #LatestNews #UPNews #UttarPradesh #CrimeNews #PoliceNews #ViralNews #LocalNews #Bundelkhand #JalaunNews #KonchNews #NewsUpdate
Kalpi, Jalaun | Aug 19, 2026