सदर: अपना दल के नवनियुक्त प्रयागराज महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन
Sadar, Allahabad | Sep 7, 2026
अपना दल एस द्वारा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शमशाद आलम का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल (कृष्णा गॉर्डन, राजापुर) तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य काफिला निकाला और खुशी का इजहार किया। उस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए।