रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोका, चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोककर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुनेश्वर निषाद उर्फ राजा, राजू सबर और दूजराम साहू उर्फ छोटू के रूप में हुई है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और नगदी रकम बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक भुनेश्वर निषाद उर्फ राजा और दूजराम साहू उर्फ छोटू पूर्व में भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
#RaipurNews #RaipurPolice #TeliBandhaPolice #CrimeNews #ChhattisgarhNews