Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
image
image

जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर केंद्र और झारखंड के बीच महत्वपूर्ण समझौता, सीएम हेमंत सोरेन ने रखी राज्य की प्राथमिकताएं रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत आयोजित महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर झारखंड की प्राथमिकताओं और जरूरतों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद झारखंड जल जीवन मिशन के तहत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से लंबित पेयजल परियोजनाओं को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने जल सहिया दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही झारखंड के हिस्से की लंबित राशि जल्द उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया ताकि योजनाओं का कार्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि झारखंड के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए। #HemantSoren #JalJeevanMission #JJM20 #JharkhandNews #WaterForAll #DrinkingWater #CRPatil #JalShaktiMinistry #JharkhandGovernment #BreakingNews #RuralDevelopment #WaterSupply #JharkhandUpdate #LatestNews #TrendingNews #NewsJharkhand24Live #HemantSorenNews #ViralNews #IndiaNews #DevelopmentNews

Bariyatu, Latehar | Jun 2, 2026

MORE NEWS