लातेहार में बड़ी सफलता: 20 लाख का इनामी हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार
लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में भाकपा (माओवादी) संगठन के हार्डकोर रीजनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपी के पास से एक AK-56 राइफल, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देशी रायफल, चार मैगजीन और 229 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।
#Latehar #LateharPolice #Jharkhand #JharkhandNews #Maoist #Naxal #CRPF #CoBRA209 #BreakingNews #LatestNews #PoliceAction #SecurityForces #NIA #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #ViralNews #JharkhandPolice #Operation #Breaking
Bariyatu, Latehar | Jul 14, 2026