दतिया: ग्राम धवारी में पंखा सुधारते समय करंट लगने से झुलसा युवक, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Datia, Datia | Sep 3, 2024 ग्राम धवारी में पंखा सुधारते समय एक युवक को करंट लग गया, जिससे युवक झुलसकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर युवक का उपचार किया गया। मंगलवार की शाम 06 बजे जानकारी देते हुए युवक के परिजनों ने बताया की गोलू पुत्र रामजी जाटव उम्र 19 वर्ष अपने घर पर पंखा सुधार रहा था। तभी उसे अचानक करंट लग गया। जिससे वह झुलसकर घायल हो गया।