दतिया: कलेक्टर ने किया नवाचार अगोरा पंचायत की शंकरगढ़ बस्ती में आयोजित की टी एल बैठक, पीवीटीजी समुदाय को सम्मानित किया
Datia, Datia | Sep 3, 2024 कलेक्टर संदीप माकिन की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अगोरा के शंकरगढ़ बस्ती में टीएल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, पीएम जनमन के प्रकरणों को लेकर जनसंवाद किया गया। सोमवार की शाम 04 बजे कलेक्टर श्री माकिन ने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव के चलते शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाता है। इसी के चलते आज शिविर लगाया गया।