दतिया: भरण पोषण के मामले में फरार चल रहे ₹89000 के वसूली वारंटी को सिनावल पुलिस ने ग्राम सलैया से किया गिरफ्तार
Datia, Datia | Sep 2, 2024 भरण पोषण के मामले में फरार चल रहे 89 हजार रुपये बसूली वारन्टी को सिनावल पुलिस ने ग्राम सलैया से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। सोमवार की शाम 06 बजे सिनावल पुलिस ने बताया कि वारन्टी राजेश पुत्र प्रकाश बघेल को 2500 पर प्रतिमाह अपनी पत्नी को देने थे। जो उसने नही दिए। जिसको लेकर न्यायालय ने 89 हजार रुपये बसूली वारंट जारी किया था।