दतिया: ग्राम भागौर से नाबालिग किशोरी को अज्ञात युवक ने किया अगवा, सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात युवक पर किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 2, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भागौर से नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि ग्राम भागौर से एक 16 वर्ष 04 माह की नाबालिग किशोरी को एक अज्ञात युवक अगवा कर ले गया।