दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत का पूरा घटनाक्रम, बसों में भरकर ले जाने के दौरान सामने आए दृश्य
नई दिल्ली। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कई दृश्य सामने आए। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ले जाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बसों के पहियों की हवा निकालकर प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की कोशिश की।
हिरासत की कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोकझोंक तथा मौके पर बने तनावपूर्ण हालात के वीडियो सामने आए हैं। इन दृश्यों में प्रदर्शनकारियों को बसों में ले जाते हुए और मौके पर लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है।
पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत और मौके पर बने पूरे घटनाक्रम का दृश्य इस खबर में आप देख सकते हैं।