अमिलिया में कथित दबंगई के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के लालापुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव निवासी मोनू अंसारी को लेकर ग्रामीणों द्वारा आए दिन दबंगई, मारपीट, धमकी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि संबंधित घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले को लेकर लालापुर थाने में कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन आरोपों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे शिकायतकर्ताओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।
गौरतलब है कि अमिलिया तरहार गांव में पूर्व में हुई एक मारपीट की घटना के संबंध में शकील अहमद उर्फ मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि वर्तमान में भी मोनू के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं और वीडियो सामने आ रहे हैं तो पुलिस द्वारा उनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
क्या शिकायतों की निष्पक्ष जांच हुई है? क्या वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई गई? यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों? ये सवाल अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं।
वही लालपुर के ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है