BAGHPAT DESK : बागपत के पाठशाला रोड पर फर्नीचर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में गोदाम में रखा करीब 3 लाख रुपये का पुराना फर्नीचर जलकर राख हो गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मालिक शाहिद को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी, लेकिन तब तक पूरा फर्नीचर जल चुका था।
फिलहाल पीड़ित व्यापारी ने आर्थिक मदद की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Nov 10, 2026