कटोरिया: कटोरिया के सूईया रोड पर ऑटो स्टैंड के पास पुलिस ने एक ऑटो से 93 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की
Katoria, Banka | May 24, 2025 अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर कटोरिया पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास एक ऑटो से 93 लीटर अवैध बियर व विदेशी शराब जब्त कर लिया। हालांकि मौके से चालक भाग निकलने में सफल रहा। मामले को लेकर पुलिस द्वारा थाने में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।