कटोरिया: कलोथर पुल के पास बाइक की टक्कर से एक बालिका जख्मी
Katoria, Banka | May 24, 2025 राधानगर- कलोथर रोड स्थित कलोथर पुल के पास शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर राधानगर निवासी निकू दास की 9 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी जख्मी हो गयी। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक बाइक सहित भाग निकला।