कटोरिया: जमदाहा गांव में जेठ-जेठानी ने पुरानी रंजिश के चलते महिला और भांजी के साथ की मारपीट, हुईं जख्मी
Katoria, Banka | May 23, 2025 जमदाहा गांव में पुराने रंजिश में जेठ- जेठानी ने अपनी भावज फंटूश कुमार की पत्नी गुंजन देवी एवं भांजी बद्री मंडल की पुत्री सुनीता कुमारी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर गुंजन देवी ने थाने में जेठ रतन मंडल एवं जेठानी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।