कटोरिया: घुठिया गांव से लापता वृद्ध का सातवें दिन भी नहीं चला पता, परिजन गमगीन
Katoria, Banka | May 23, 2025 बसमत्ता पंचायत अंतर्गत घुठिया गांव का 74 वर्षीय बलदेव यादव बीते 17 मई से घर से लापता है। जिसका सातवें दिन शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तक कहीं पता नहीं चला है। परिजन आस-पास के क्षेत्र सहित सगे संबंधियों के यहां लगातार खोजबीन कर रहे लेकिन उनका पता नहीं चला है।