कटोरिया: पीपराडीह गांव में पैक्स अध्यक्ष और मुखिया व सहयोगी के बीच मारपीट, मामला पहुंचा थाने
Katoria, Banka | May 24, 2025 पीपराडीह गांव में बीते शुक्रवार देर शाम के बड़वासनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं मुखिया व उनके सहयोगी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों पक्ष द्वारा थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।