गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से एसपी ने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को किया सम्मानित
हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने गुरुवार को जनपद पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए गए।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक नागरिक पुलिस विद्यासागर, उपनिरीक्षक रामकिशोर मिश्र, प्रवीण चंद्र मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, शिव शरण सरोज, विजय शंकर यादव, लिपिक रामप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी चालक सुरेश चंद्र, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस वीरेंद्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राम खिलावन यादव, मुख्य आरक्षी चालक कल्लू और मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अमरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
वहीं, निरीक्षक एलआईयू अमित कुमार ठेनुआ, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस सुखदेव कुमार और मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस विजय कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। एसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके सेवाभाव की सराहना की।
Hardoi, Hardoi | Sep 24, 2026