Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
No video available

प्राचीन बजरंग धोरे में हनुमान जयंती पर अमिताभ बच्चन भी... # बजरंग #धोरे #हनुमान #जयंती #अमिताभ बच्चन भी...

Badgaon, Udaipur | Apr 12, 2025
बीकानेर बजरंग धोरे में हनुमान जयंती की धूम हनुमानजी को चढ़ाए केक जगह-जगह बन रहा बूंदी का प्रसाद रिपोर्ट - केके सिंह

MORE NEWS

04 जुलाई 2026

ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना उदयपुर,
ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लोकार्पण का सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
फोटो संलग्न
उदयपुर, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बालोतरा से आयोजित देश की महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण शनिवार को उदयपुर सहित पूरे जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच देखा गया। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नव नियुक्त कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का अवसर प्राप्त किया।

जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी रहे। वहीं राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी गजपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वहीं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम (सिटी) जितेंद्र ओझा, जिला परिषद के एसीईओ विरमाराम, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के डेढ़ हजार से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों का वेलकम किट देकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने मंच पर पांच नव नियुक्त कार्मिकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे सभागार में नव नियुक्त कार्मिकों के उत्साह और उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला।

राजस्थान विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश कर चुका - श्री खराड़ी
समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बालोतरा रिफाइनरी का लोकार्पण प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय है, जबकि रोजगार उत्सव युवाओं के सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन की सेवा करने का आह्वान किया।

राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रोजगार उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और आज का यह आयोजन उसी संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बालोतरा रिफाइनरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और सेवा भाव से शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ बनाएंगे। समारोह को विधायक श्री मीणा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। अंत में नव नियुक्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अतिथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

04 जुलाई 2026 ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना उदयपुर, ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लोकार्पण का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन फोटो संलग्न उदयपुर, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बालोतरा से आयोजित देश की महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण शनिवार को उदयपुर सहित पूरे जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच देखा गया। नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नव नियुक्त कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे। जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का अवसर प्राप्त किया। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी रहे। वहीं राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी गजपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वहीं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम (सिटी) जितेंद्र ओझा, जिला परिषद के एसीईओ विरमाराम, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के डेढ़ हजार से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों का वेलकम किट देकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने मंच पर पांच नव नियुक्त कार्मिकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे सभागार में नव नियुक्त कार्मिकों के उत्साह और उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला। राजस्थान विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश कर चुका - श्री खराड़ी समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राजस्थान विकास, सुशासन और रोजगार सृजन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बालोतरा रिफाइनरी का लोकार्पण प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय है, जबकि रोजगार उत्सव युवाओं के सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन की सेवा करने का आह्वान किया। राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रोजगार उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है और आज का यह आयोजन उसी संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बालोतरा रिफाइनरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से अपेक्षा की कि वे अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और सेवा भाव से शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ बनाएंगे। समारोह को विधायक श्री मीणा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। अंत में नव नियुक्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अतिथियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Badgaon, Udaipur | Jul 4, 2026

उदयपुर की जीवन-रेखा के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की दूरदर्शी सोच
उदयपुर की झीलें ही उसकी आत्मा हैं, और देवास प्रोजेक्ट यह सुनिश्चित करता है कि यह आत्मा कभी सूखे नहीं। माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी का हाल ही में देवास III और IV प्रोजेक्ट साइट्स का दौरा, उदयपुर की भलाई के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण का प्रमाण है।
अगर कटारिया जी की सालों की लगन और नेतृत्व न होता, तो यह विशाल पहल आज उस मुकाम पर नहीं होती—जहाँ यह हमारे जल-परिदृश्य को बदल रही है और हमारे भविष्य को सुरक्षित कर रही है। #udaipur #mewar #trendingudaipur #rajasthan

उदयपुर की जीवन-रेखा के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की दूरदर्शी सोच उदयपुर की झीलें ही उसकी आत्मा हैं, और देवास प्रोजेक्ट यह सुनिश्चित करता है कि यह आत्मा कभी सूखे नहीं। माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी का हाल ही में देवास III और IV प्रोजेक्ट साइट्स का दौरा, उदयपुर की भलाई के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण का प्रमाण है। अगर कटारिया जी की सालों की लगन और नेतृत्व न होता, तो यह विशाल पहल आज उस मुकाम पर नहीं होती—जहाँ यह हमारे जल-परिदृश्य को बदल रही है और हमारे भविष्य को सुरक्षित कर रही है। #udaipur #mewar #trendingudaipur #rajasthan

Badgaon, Udaipur | Jul 4, 2026

’हिंदुस्तान जिंक ने महिला सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा प्लस कार्यक्रम लॉन्च किया’

 

⁠  ⁠लगभग 150 महिला कर्मचारी व्यक्तिगत सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों पर केंद्रित इस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सत्र में शामिल हुईं।

 

उदयपुर, 4 जुलाई 2026 हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में महिला कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार की गई एक सुरक्षा जागरूकता पहल सुरक्षा प्लस ़की शुरुआत की। इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन माइनिंग के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के बीच जागरूकता, तैयारी और आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

विशेषज्ञों के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में व्यक्तिगत सुरक्षा, सिचुएशनल अवेयरनेस, कार्यस्थल के सुरक्षा नियम, यात्रा और आने-जाने की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन स्थिति में कदम उठाना और आत्म-रक्षा की रणनीतियों को शामिल किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने महिला पेशेवरों के बीच सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के लिए हिंदुस्तान जिंक के इस व्यावहारिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि, महिला सुरक्षा केवल किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने के बारे में नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, आत्मविश्वास और तैयारी से जुड़ी है। सुरक्षा़ प्लस जैसी पहल महिलाओं को जोखिमों को पहचानने, स्पष्टता के साथ कदम उठाने और समय पर मदद लेने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस हाइब्रिड सत्र में हिंदुस्तान जिंक के विभिन्न स्थानों से लगभग 150 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें प्रधान कार्यालय में लगभग 50 और ऑनलाइन माध्यम से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। व्यावहारिक मार्गदर्शन, वास्तविक जीवन के उदाहरणों और इंटरैक्टिव चर्चाओं के माध्यम से, इस सत्र ने प्रतिभागियों को काम के दौरान और उसके बाहर भी सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने में मदद की।

सुरक्षा प्लस ़को हिंदुस्तान जिंक के सभी स्थानों पर फेज-वाइज  आयोजित किया जाएगा, जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त कार्यस्थल बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है

’हिंदुस्तान जिंक ने महिला सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा प्लस कार्यक्रम लॉन्च किया’ ⁠ ⁠लगभग 150 महिला कर्मचारी व्यक्तिगत सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों पर केंद्रित इस ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सत्र में शामिल हुईं। उदयपुर, 4 जुलाई 2026 हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर स्थित प्रधान कार्यालय में महिला कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार की गई एक सुरक्षा जागरूकता पहल सुरक्षा प्लस ़की शुरुआत की। इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन माइनिंग के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के बीच जागरूकता, तैयारी और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। विशेषज्ञों के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में व्यक्तिगत सुरक्षा, सिचुएशनल अवेयरनेस, कार्यस्थल के सुरक्षा नियम, यात्रा और आने-जाने की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन स्थिति में कदम उठाना और आत्म-रक्षा की रणनीतियों को शामिल किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने महिला पेशेवरों के बीच सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के लिए हिंदुस्तान जिंक के इस व्यावहारिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि, महिला सुरक्षा केवल किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने के बारे में नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, आत्मविश्वास और तैयारी से जुड़ी है। सुरक्षा़ प्लस जैसी पहल महिलाओं को जोखिमों को पहचानने, स्पष्टता के साथ कदम उठाने और समय पर मदद लेने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस हाइब्रिड सत्र में हिंदुस्तान जिंक के विभिन्न स्थानों से लगभग 150 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें प्रधान कार्यालय में लगभग 50 और ऑनलाइन माध्यम से 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। व्यावहारिक मार्गदर्शन, वास्तविक जीवन के उदाहरणों और इंटरैक्टिव चर्चाओं के माध्यम से, इस सत्र ने प्रतिभागियों को काम के दौरान और उसके बाहर भी सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने में मदद की। सुरक्षा प्लस ़को हिंदुस्तान जिंक के सभी स्थानों पर फेज-वाइज आयोजित किया जाएगा, जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त कार्यस्थल बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है

Badgaon, Udaipur | Jul 4, 2026