उदयपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 13 चोरी की बाइक बरामद
पुरानी चाबियों से बाइक के लॉक खोलकर देता था वारदातों को अंजाम, अम्बामाता थाना पुलिस ने किया एक दर्जन से अधिक चोरी का खुलासा
उदयपुर। शहर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए अम्बामाता थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमृता दुहन (आईपीएस) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पु