पीरटांड: पीरटांड़ में अधूरे पीएम/अबुआ आवास की जांच के लिए बीडीओ मनोज मरांडी पुलिस टीम के साथ लाभुकों के घर पहुंचे
पीरटांड़ में पीएम आवास और अबुआ आवास को पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के घर बुधवार को 12 बजे बीडीओ मनोज मरांडी पुलिस के साथ पहुंच गए।बीडीओ के साथ प्रखंड संवेदक अजीत कुमार,गजाधर महली, नूरूल अंसारी आदि लोग थे। खरपोखा के दुलारी देवी,फूल कुमारी,चैची देवी आदि घर बीडीओ पुलिस के साथ पहुंचे और आवास जल्द पूर्ण करने को कहा।