पंडारक: पंडारक थाना में मारपीट मामले में दिया गया लिखित आवेदन
Pandarak, Patna | Jun 13, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के चिंतामणचक गांव का निवासी गुड्डू कुमार ने कुछ बदमाशों के खिलाफ मारपीट करने को लेकर पंडारक थाने में मामला दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दिया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे देते हुए पुलिस ने बताया कि गुड्डू कुमार रास्ते से जा रहा था तभी बमपुर में डीजे बजाने वाले कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया।