सुनेल: प्रशासन के गांवों की ओर अभियान के तहत सुनेल में शिविर का आयोजन किया गया
Sunel, Jhalawar | Dec 19, 2024 प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत पिड़ावा पंचायत समिति के सुनेल में स्थित सभागार में एसडीएम दिनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में शिविर एवं जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार सुबह 11:00 से किया गया। शिविर में कुल 22 परिवाद प्राप्त हुए।इनमें से 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए।