सुनेल: हेमड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Sunel, Jhalawar | Dec 15, 2024 हेमड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ रविवार दोपहर 12 बजे प्रधान सीता कुमारी भील द्वारा किया गया। जिसमे विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अपनी सेवाए दी गई।इस अवसर पर प्रधान द्वारा पहला सुख निरोगी काया को मानते हुए आम जन को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देते हुए इन शिविरों का लाभ लेने की अपील की।