सुनेल: हनोतिया हिंदू सिंह गांव में करंट की चपेट में आने से एक किसान की हुई मौत
Sunel, Jhalawar | Dec 18, 2024 सुनेल क्षेत्र के हनोतिया हिंदूसिंह गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है।सुनेल थाने के आसूचना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बुधवार सुबह 7:30 बजे बताया है कि किसान कमल सिंह मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे खेत पर सिंचाई की मोटर चालू करने गया था।उसी समय वो करंट की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार हो गया।पुलिस ने बाद में शव का पीएम करवाया।