सुनेल: कस्बे में बजरंग दल के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Sunel, Jhalawar | Dec 17, 2024 सुनेल कस्बे में मंगलवार सुबह 11:00 से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर प्रचार प्रसार प्रमुख लखन आर्यवीर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित शिविर में सुधा हॉस्पिटल की 10 सदस्य टीम ने डॉ मीनल गुप्ता के नेतृत्व में 107 मरीजों का परीक्षण किया।जिनमें से 27 मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।