मौजमाबाद: लबाना समेत तीन गाँवों में 17 बीघा भूमि पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
जयपुर। जेडीए ने जोन-13 में निजी खातेदारी पर करीब 17 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया है। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि लबाना दिल्ली रोड पर करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर कॉलोनी बसाई जा रही थी।