मौजमाबाद: एसीबी ने हरमाड़ा थाने के उप निरीक्षक सोनूराम को 40 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हरमाड़ा थाने के पुलिस उप निरीक्षक सोनूराम को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी 2021 बैच का उप निरीक्षक है. उसके खिलाफ एक परिवादी ने एसीबी भी में शिकायत दी थी. जिसमें बताया कि सोनूराम एक मुकदमे में धाराएं हल्की करने, पीसी रिमांड कम लेने, एक सरकारी कार्मिक को मुलजिम नहीं बनाने की एवज में घुस मांग रहा है।