मौजमाबाद: चिकित्सा मंत्री ने किया निर्माणाधीन आईपीडी टॉवर का निरीक्षण, अगस्त–2025 तक काम पूरा करने के निर्देश
जयपुर। प्रदेश में आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से प्लानिंग में रही कमियों एवं वित्तीय बाधाओं को दूर कर सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आईपीडी टॉवर का काम अगस्त, 2025 तक पूरा किया जाएगा। आईपीडी टॉवर के परिसर में ही करीब 600 वाहनों के लिए भूमिगत पार्किंग भी विकसित की जाएगी।