मौजमाबाद: देर रात ईदगाह इलाके में कपड़े के गोदाम में लगी आग, लोगों की सजगता से पाया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला
गलता गेट थाना इलाके के ईदगाह दो नंबर पुलिया के सामने चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में चल रहे कपड़े के गोदाम में देर रात को आग लग गई.आग लगने की सूचना लोगों ने गलता गेट थाना पुलिस को दी जिसके बाद गलता गेट थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और कांस्टेबल कुलदीप कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया.