पचरुखी: गमहरिया बाजार में चलती बाइक पर लंगूर कूदा, सवार हुआ घायल
ग़महरिया बाजार के समीप शनिवार की संध्या साढ़े पांच बजे चलती बाइक पर एक लंगूर कूद पड़ा। इस दौरान बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी बाइक सवार को पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसका इलाज हुआ। जख्मी बाइक सवार पचरुखी निवासी जितेंद्र गुप्ता बताया जा रहा है।