पचरुखी: कर्णपुरा में गोलीबारी: महिला ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बुधवार को अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग और लूटपाट को लेकर गीता देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 173/25 दर्ज की गई है। इस मामले में सात नामजद समेत कुल दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आरोपित किया गया है। गीता देवी के घर पर बुधवार को हुई फायरिंग के बाद परिजनों में दहशत का माहौल कायम है।