पचरुखी: जसौली में आमजन को नहीं मिल रहा है नल का जल, शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से आमजन में है नाराजगी #jansamasya
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के जसौली पंचायत में अधिकांश वार्डों में आमजन को शुद्धपेयजल नहीं मिल रहा है। यहां मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना फेल नजर आ रही है। जसौली पंचायत के वार्ड नंबर 11 और 13 में कई वर्ष पहले नल का जल आया था। मगर अब यहां नल का जल आम जन ने लिए स्वप्न जैसा हो गया है।