पचरुखी: अफ़राद मोड़ के पास से सराय थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब और स्कॉर्पियो जब्त किया, चालक गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया।वहीं स्कॉर्पियो के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह बैसाखी बाजार से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा किया। जो अफ़राद मोड़ के समीप जा कर पकड़ी गई।वाहन की तलाशी लेने पर 600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।