पचरुखी: कर्णपुरा में अपराधियों ने फायरिंग कर लूटपाट की, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बुधवार की दोपहर दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग की और घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। गांव में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। अपराधियों जाते जाते घर में रखी दर्जनों कुर्सियां, टेंट के सामन तोड़ दिए और दो बाईकों को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।