पचरुखी: मखनूपुर गांव में गाय के हमले से महिला घायल, हालत गंभीर
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के मखनूपुर गांव में शनिवार की संध्या पांच बजे गाय के हमले से एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। महिला को परिजनों द्वारा पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। महिला की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल महिला 52 वर्षीया सुगांती देवी बताई जा रही है।