"सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन" कार्यक्रम के माध्यम से सम्राट सरकार के प्रथम 100 दिनों की उपलब्धियों, जनहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों तथा राज्य के भविष्य के विकास रोडमैप को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में बांका जिले में भी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार, बांका में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। वहीं जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा का वितरण भी किया गया। बासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में श्री विलाश मांझी, श्री मिथुन मांझी, श्रीमती सकीमा देवी, श्रीमती अष्टमी मांझी, श्री शैलेन्द्र मांझी, श्री मंसूर मांझी, श्री शालीग्राम मांझी एवं श्री गुजराती मांझी शामिल थे। इस दौरान पर्चा पाने वाले परिवारों में खुशी देखी जा रही थी। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को अपने-अपने मकान बनाने हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।
इसके पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में गणित ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मध्य विद्यालय, विश्वंभरचक (अमरपुर) की नव्या कुमारी, क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मध्य विद्यालय, चांदन के रौनक राज, विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रो० बालिका उच्च विद्यालय, चांदन की मेघा प्रिया तथा विकसित भारत बिल्डथॉन की आइडिया कैटेगरी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्क्रमित उच्च विद्यालय, श्रीनगर (बेलहर) के आलोक कुमार दीप शामिल रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ते रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में रश्मि रिया (अंडर-21 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, वाराणसी), अमिशा कुमारी (सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, भुवनेश्वर), नेहा कुमारी (अंडर-19 राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता, महाराष्ट्र), आयुष राज (अंडर-17 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता, अयोध्या) तथा चंदा कुमारी (अंडर-17 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता, अयोध्या) शामिल थीं। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले व राज्य का नाम रोशन करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में श्री सुनील कुमार यादव (कार्यालय परिचारी, जिला पारगमन शाखा, बाँका), श्री सुभाष रजक (कार्यालय परिचारी, जिला गोपनीय शाखा, बाँका), श्री गणेश तिवारी (कार्यालय परिचारी, जिला गोपनीय शाखा, बाँका), श्री इन्द्र कुमार (कार्यालय परिचारी, जिला गोपनीय शाखा, बाँका) तथा श्री विजय कुमार (वाहन चालक, जिला गोपनीय शाखा, बाँका) शामिल रहे।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह, नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा तथा उपसभापति डॉ. विनीता प्रसाद, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, बांका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बाँक, कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Jul 25, 2026