रहटगांव: हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज में 39 खाली सीटों पर सीधे प्रवेश, रहटगांव सहित जिले के युवा भी ले सकेंगे
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खाली सीटों पर सीधे एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज स्तर पर होने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया में रहटगांव सहित हरदा जिले के इच्छुक युवा भी शामिल होकर प्रवेश ले सकते हैं। आज 10 सितंबर 11 :30 बजे कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार संस्थान में कुल 39 सीटें खाली हैं।