सुनेल: ग्राम पंचायत कार्यालय सुनेल में शहीदों को दी गई श्रदांजलि
Sunel, Jhalawar | Mar 23, 2024 सुनेल कस्बे के ग्राम पंचायत कार्यालय में शनिवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरपंच प्रतिनिधि बलराज जयपुरी ने बताया की 23 मार्च 1931 के दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को देश हमेशा नमन करता है।आज उनके शहीद दिवस पर ग्राम पंचायत सुनेल में शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की गई।