सुनेल: उन्हेंल के राजकीय विद्यालय में राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाइड संघ के तत्वाधान कार्यक्रम आयोजित
Sunel, Jhalawar | Mar 22, 2024 सुनेल क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्हेंल में शुक्रवार को राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाइड संघ सुनेल के तत्वाधान में ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता एवं वार्ता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक के 38 विद्यालयों के स्काउट एंड गाइड्स ने भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में रैली निकालकर समापन किया गया।