सुनेल: लोकतंत्र में निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए ग्राम पंचायत सुनेल में ली गई शपथ
Sunel, Jhalawar | Mar 21, 2024 ग्राम पंचायत सुनेल में लोकतंत्र में निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए ग्राम पंचायत के समस्त सदस्य एवं आमजन ने गुरुवार को शपथ ली।आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाए और वोट देने के लिए अपने पोलिंग बूथ पर जाए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार जैन,सरपंच प्रतिनिधि कमल जयपुरी, उपसरपंच जितेंद्र मंडलोई आदि शामिल रहे।